फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर के घर में अचानक हुई धड़ाधड़ फायरिंग, दहशत में आए परिजन

Sun, 21 May 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी  
विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेजॉली लॉज में रहने वाले गुंडा एक्ट के आरोपी रवि आर्या उर्फ रवि शूटर के घर शुक्रवार की रात फायरिंग की गई। इससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। एक गोली दरवाजे को छेद करते हुए निकल गई।
विज्ञापन


मंदिर के पास हवाई फायरिंग भी की गई। रवि के घर वालों ने विरोधी गैंग के लोगों पर फायरिंग कर आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया है। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 रवि आर्या के भाई दीपांशु आर्या ने बताया कि घटना के समय उसका भाई घर मौजूद नहीं था। घर में सिर्फ भाई, बहन और मां मौजूद थीं। आरोप है कि छह लोगों ने घर में खिड़की के रास्ते से गोलियां चलाई।
विज्ञापन


गोली दरवाजे को छेद करते हुए निकल गई। आरोप है कि दबंगों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी और मंदिर के पास हवाई फायरिंग भी की। इससे घबराए परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी नरेश चौहान को सूचना दी।


 
विज्ञापन

तीन दिन से घर के बाहर हो रही हवाई फायरिंग

पुलिस ने मौके का मुआयना कर एक खोखा कारतूस बरामद किया है। कयास लगाया जा रहा है कि खोखा 315 बोर की कारतूस का है। दीपांशु की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने वीरेंद्र बोरा, सुमित बिष्ट

संकेत वर्मा, दिनेश उर्फ दयाशंकर, भारत भूषण उर्फ भानू, शुभम शर्मा के खिलाफ धारा 34, 307 के तहत हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​आरोपियों में अधिकतर गुंडा एक्ट के आरोपी हैं। सुमित बिष्ट और उसके माता-पिता का आरोप है कि रात में तीन दिन से घर के बाहर हवाई फायरिंग हो रही है। 

कोतवाल नरेश चौहान का कहना है कि बदमाश चाहे किसी गैंग से जुड़ा हो वह पुलिस से बच नहीं पाएगा। किसी को क्षेत्र में कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। खुलेआम घूम रहे बदमाश जल्द सलाखों के अंदर नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें