दून के कोटला संतूर गांव में जमीनी विवाद में कर्मचारियों से मारपीट कर जेसीबी फूंकने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस में की गई शिकायत में एक निजी मेडिकल कॉलेज के लोगों को आरोपित किया गया है।
बसंत विहार निवासी और सेवानिवृत्त डीएफओ राम दुलार पाठक ने प्रेमनगर पुलिस को बताया कि गांव में उसकी भतीजी के नाम से जमीन है। शनिवार को भूमि पर काम करने के लिए कर्मचारी जेसीबी लेकर गए थे।
आरोप है कि मेडिकल कालेज के कुछ लोगों ने कर्मचारियों से मारपीट उन्हें भगा दिया। जेसीबी को स्टार्ट कराकर नदी किनारे गिरा दिया गया। हमलावरों ने तेल छिड़ककर उसमें आग लगा दी।
पाठक का आरोप है कि पुलिस भी आरोपियों से सांठगांठ किए हुए है। वह पहले भी अधिकारियों को बता चुके है कि पुलिस से सांठगांठ कर उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। उधर पुलिस का कहना है कि जमीन को लेकर कुछ विवाद है, जो कोर्ट में चल रहा है। आरोप की जांच कराई जा रही है।