ऊधमसिंह नगर में दो पुलिस कर्मियों की नाले में गिरने से मौत हो गई। बताया गया कि दोनों मृतक होली मना कर लौट रहे थे। वहीं रुड़की में होली के दिन हुड़दंग कर रहे शराबियों को रोकना समय सिंह को भारी पड़ गया। जहां एक ओर हकीमपुर तर्रा गांव होली के उत्सव में मगन था तो वहीं यहां कुछ शराबियों ने सिर पर लाठी मारकर समय सिंह की जान ले ली।
बताया गया कि सोमवार को हरिद्वार जिले के कलियर क्षेत्र के हकीमपुर तुर्रा गांव में समय सिंह के कोई रिश्तेदार होली मिलन के लिए गांव आ रहे थे। तभी एक दूसरे समुदाय के लोग रास्ते में शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे।
जब रिश्तेदार ने हुड़दंगियों को गाड़ी के सामने हटने से कहा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस पर सूचना पाकर समय सिंह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों में खूब लात घूंसे और लाठी डंडे चले। जिसमें समय सिंह के सिर पर गंभीर चोट लग गई। उन्हें रुड़की स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मामले लाखा और अजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इस घटना के साथ ही हरिद्वार जिले में होली के दिन हुड़दंग और मारपीट की गई घटनाएं हुईं। शेरपुर गांव में दो पक्षों में विवाद के चलते खूब लाठी-डंडे चले। घटना में कई लोग घायल हो गए।