लड़की उस वक्त सदमे में आ गई जब उसके ही पिता ने उससे दुष्कर्म किया। वहीं जब उसने यह बात अपनी मां को बताई तो उसने भी साथ देने की वाजए उसके साथ हैवानियत कर डाली।
छात्रा ने 12 दिसंबर 2016 को अपने पिता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की रहने वाली छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि पिता की शिकायत उसने मां से की थी।
इस पर मां ने उसके साथ मारपीट की और पिता को बेदाग बताया था। शहर के एक इलाके में नौंवी की छात्रा से दुष्कर्म की साजिश में मां को भी गिरफ्तार किया गया है।