पिता की दरिंदगी का शिकार दुष्कर्म पीड़िता 15 साल की लड़की के साथ एक बार फिर क्रूर मजाक हुआ है। इस किशोरी का घर बसाने का हवाला देते हुए दोगुनी उम्र के मूकबधिर से निकाह करा दिया, जबकि वह तलाकशुदा और एक बच्चे का पिता है।
एक गांव में रहने वाली किशोरी ने बीती 30 अगस्त को अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपित पिता का धारा-376 व पॉक्सो एक्ट के तहत चालान किया था।