फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे पिता ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 04 Nov 2013 03:20 PM IST
अमर उजाला, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की हत्या करने वाले दंरिदे पिता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


दो पुत्रियों और नातिन को काट दिया था
बृहस्पतिवार को गांव कनौरा निवासी दुर्गाराम ने घर पर अपनी पुत्री प्रेमवती, धर्मवती और नातिन रेखा को पाटल से बुरी तरह काट दिया था। इससे प्रेमवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि धर्मवती और रेखा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर धर्मवती को सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया।

घोघा नदी के पास ट्रैक पर मिला शव
शनिवार सुबह आठ बजे गांव रम्पुरा शाकर क्षेत्र में घोघा नदी के समीप रेलवे ट्रैक पर दुर्गाराम का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर सीओ जीसी टम्टा, कोतवाल डीआर आर्य, चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गाराम ने पुत्रियों को काटने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें