फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी पिता ने तीन लाख में कर डाला अपनी बच्ची का सौदा

Thu, 26 Nov 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (रुड़की)
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की लत पूरा करने के लिए एक शराबी पिता ने अपनी नाबालिग बच्ची का ही तीन लाख में सौदा कर दिया। 11 साल की इस बालिका की मां की मौत चार साल पहले ही हो चुकी है। मामला रुड़की के लक्सर क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन


सप्ताह भर बाद मामले की जानकारी होने पर एक महिला समाजसेवी ने पुलिस से लिखित शिकायत की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नाम न छापने की शर्त पर इस महिला समाजसेवी ने बताया कि लक्सर क्षेत्र के केहड़ा गांव की ग्यारह साल की एक बच्ची को उसके पिता ने शराब की लत के लिए बेच दिया है। बच्ची की मां का लगभग चार साल पहले देहांत हो गया था। इसके बाद से ही बच्ची अपने दो भाइयों और पिता के साथ गांव में रहती है। वह कक्षा छह की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह स्कूल नहीं पहुंची तो खुला राज

करीब एक सप्ताह पहले बालिका ने अचानक स्कूल आना बंद कर दिया। खोजबीन करने पर पता चला कि उसके पिता ने क्षेत्र के ही एक गांव में बच्ची को तीन लाख रुपये में बेच दिया है।

इस महिला समाजसेवी का कहना है कि बच्ची को किसी भी हद तक जाकर बचाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने इस मामले में गांव के ही दो तीन लोगों के नामों का भी खुलासा किया है और पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से बच्ची को बचाने की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इनका है कहना
नाबालिग बच्ची को तीन लाख रुपये में बेचने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-रविंद्र सिंह टोलिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें