फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया कलंकित, मोबाइल का लालच देकर तार-तार कर दी नाबालिग की आबरू

Thu, 27 Sep 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में सहसपुर गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। एक पिता पर 12 साल की बेटी से दुराचार का आरोप लगा है। यह शिकायत आरोपी की पत्नी ने पुलिस से की है।

विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।  बुधवार को पुलिस को दी गई तहरीर में नाबालिग की मां ने बताया कि मंगलवार की रात वह खाना खाकर सो रहे थे।
 

विज्ञापन

मोबाइल का लालच देकर अपने कमरे में ले गया

उसका पति देर रात लड़की को मोबाइल का लालच देकर अपने कमरे में ले गया, जहां आरोपी ने बेटी के साथ मुंह काला किया। घटना के बाद लड़की सुबह गुमसुम घर में बैठी रही। मां के पूछने पर बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर मां के होश उड़ गए।

इसके बाद मां बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें