युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने काफी समय तक उसका यौन शोषण किया।
बाद में वह विवाह की बात से मुकर गया। आरोपी के परिजनों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की। इसके बाद युवक के परिजन समझौते के लिए राजी हो गए।
आरोपी के दो बड़े भाई बहन भी अविवाहित है। दोनों पक्षों के बीच तय हुआ कि फिलहाल दोनों का निकाह करा दिया जाए। दुल्हन की विदाई पांच साल बाद कराई जाएगी। इस पर दोनों पक्षों ने अपनी सहमति दे दी। लिखित समझौते के बाद आरोपी का पीड़िता के साथ निकाह करा दिया गया।