फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बाप को बनाया बंधक, लगा दी आग

Sat, 23 Nov 2013 06:41 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के सलेमपुर बक्काल गांव में एक युवक ने संपत्ति विवाद में अपने पिता को बंधक बनाने के साथ घर में आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी के बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर बक्काल गांव निवासी तुफैल और उसके पुत्र के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से इनके बीच तनाव बढ़ गया था। तुफैल के मुताबिक उसने बंटवारा कर अपने पुत्र के नाम संपत्ति कर दी थी। मकान के बदले उसे प्लाट दिया था।

मकान खाली कराने पर हुआ हंगामा
उसके पुत्र को मकान खाली करना था। बताया गया है कि तुफैल ने अपने पुत्र को मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन उसने मकान खाली नहीं किया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता की पिटाई की और फिर उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन


घर में आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। तुफैल के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई और तुफैल को बचाया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें