फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के साथ मिलकर बेटे ने की थी फकीरा की हत्या

Fri, 03 Jan 2014 09:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर इलाके में 11 दिसंबर की रात हुई बुजुर्ग की हत्या उसके बेटे ने ही प्रॉपर्टी हथियाने के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिता की हत्या में भाई और भाभी के खिलाफ साजिश रचने का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


डीआईजी गढ़वाल अमित सिन्हा ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार और एसएसपी केवल खुराना ने ढाई हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।

छोटे बेटे ने की हत्या
झरबा, सहसपुर में फकीरा (62) की घर में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। छानबीन में फकीरा के छोटे बेटे वादिर के हत्या में शामिल होने का खुलासा हुआ।

बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने वादिर को गिरफ्तार कर लिया। वादिर ने बताया कि घटना से दो दिन पहले उसके पिता फोन पर बहन से करीब 16 बीघा प्रॉपर्टी उसके बेटे के नाम करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने बहन को दूसरे दिन कचहरी भी बुलाया था। वादिर ने बड़े भाई जाकिर के घर जाकर उसे भी इसकी जानकारी दी थी। इस बीच उसने जाकिर और उसकी पत्नी के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची।

सोते वक्त की हत्या
वादिर 11-12 दिसंबर की रात घर गया। नींद की गोली खाने के बाद जैसे ही फकीरा सो गया वादिर ने पहले गला दबाया फिर पाटल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को चकमा देने की कोशिश की
वादिर ने घटना को लूटपाट का रूप देने की भी कोशिश भी की। पुलिस को गुमराह करने के लिए वादिर घटना में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर के शामिल होने को लेकर संदेह जता रहा था।
विज्ञापन


फकीरा के नाम 20 बीघा जमीन
मृतक फकीरा के पास 20 बीघा जमीन थी, जो उसी के नाम थी। इसी के चलते पुलिस का शक गहरा हो गया था कि फकीरा की हत्या संपत्ति के लिए ही हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें