फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रणवीर एनकाउंटर मामले में तीन को मिली जमानत

Tue, 15 Mar 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एनकाउंटर - फोटो : demo
विज्ञापन
बहुचर्चित रणवीर एनकाउंटर मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन पुलिस कर्मियों की जमानत याचिका मंजूर कर ली। दून में छह साल पहले हुए इस मामले में कोर्ट ने 17 पुलिस कर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


प्रकरण के दोषी वर्ष 2011 से दून जेल में सजा काट रहे हैं। इसमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और कुछ पुलिस कांस्टेबल शामिल हैं। दून में तीन जुलाई वर्ष 2009 में एमबीए के छात्र रणवीर के साथ फर्जी मुठभेड़ हुई थी।

पुलिस ने छात्र की हत्या के बाद घटना को मुठभेड का रुप देने की कोशिश की थी। जिसे रायपुर के जंगल में ले जाकर नजदीक से 29 गोलियां मारी गई। दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत ने मामले में 17 पुलिस कर्मियों को फर्जी मुठभेड़ का दोषी एवं एक को सबूत मिटाने का दोषी पाया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने मोहन राणा, इंद्रभान व मनोज मलिक की जमानत याचिका मंजूर कर ली। ये पुलिस कर्मी काट रहे सजा मामले में दो इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर और 12 कास्टेबल दून जेल में बंद हैं। जो सजा सुनाए जाने के बाद से सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें