फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट्स पर अपनी 'तस्वीर' देख दंग रह गई छात्रा

Mon, 03 Mar 2014 08:25 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में एक छात्रा का एकाउंट हैक कर किसी ने उसकी अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर डाल दी। युवती के परिजनों ने एसएसपी से इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन


युवती के पिता बिजनेसमैन हैं। साइबर सेल की जांच के बाद नेहरू कालोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती एक इंस्टीट्यूट से मैनेजमेंट का कोर्स कर रही है। पिछले साल दिसंबर में छात्रा को कुछ सहेलियों ने फोन कर बताया कि फेसबुक आईडी पर उसकी अश्लील तस्वीरें पड़ी हुई हैं।

कई फोटो फेसबुक में अपलोड
छात्रा ने अपना फेसबुक एकाउंट खोला तो दंग रह गई। फेसबुक  में कंप्यूटर के जरिए अश्लील तस्वीरों का चेहरा हटाकर छात्रा का लगाया गया था। इस तरह की कई फोटो फेसबुक में अपलोड की हुई थी। छात्रा ने अपने घरवालों को पूरा मामला बताया। छात्रा के पिता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कर लिया गया
साइबर सेल ने जांच की तो प्रथमदृष्ट्या यह पता लगा कि 4 और 5 दिसंबर के बीच किसी ने छात्रा के फेसबुक एकाउंट को हैक कर उसमें अश्लील तस्वीरें अपलोड की हैं।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच के बाद नेहरू कालोनी थाने में छात्रा की तरफ से अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ नेहरू कालोनी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच निरीक्षक स्तर के अधिकारी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें