फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 31 एफबी एकाउंट पर खुफिया विभाग की पैनी नजर

Sun, 15 Jan 2017 11:17 AM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
राष्ट्र विरोधी संदेशों को लेकर फेसबुक के 31 एकाउंट पर देहरादून खुफिया विभाग की नजर हैं। इन एकाउंट से लगातार राष्ट्रविरोधी पोस्ट का समर्थन होने के साथ ही संदेश भी भेजे जा रहे हैं। इन यूजरों के तार जम्मू कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित कुपवाड़ा और पुलगाम से जुड़े होने के कारण संवेदनशीलता और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


यूजरों की जन्म कुंडली तो तैयार कर ली गई, लेकिन साक्ष्यों के संकलन के लिए खुफिया एजेंसी फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है, क्योंकि चुनावी माहौल में राजनीतिज्ञ उसका बेजा इस्तेमाल कर सकते हैं।
  
भारतीय सैन्य अकादमी, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी जैसे कई बड़े महत्वपूर्ण संस्थानों के अलावा शिक्षा का हब माने जाने वाला देहरादून आतंकी हमलों के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।
विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकी को छुड़ाने को लेकर चर्चा में रहा दून

फेसबुक
सोशल मीडिया पर पिछले दिनों भारत विरोधी दुष्प्रचार के अलावा नाभा जेल कांड पर खालिस्तान आतंकी समेत अन्य कैदियों को छुड़ाने की साजिश को लेकर दून सुर्खियों में रहा।

कश्मीर में पकड़े गए एक संदिग्ध आतंकी के पास से देहरादून में पढ़ने वाले एक छात्र की आईडी ने कई तरह के सवाल खड़े किए थे। यह बात अलग थी कि छात्र पढ़ाई पूरी कर अपने सूबे में लौट चुका था। लगातार बढ़ रही संवेदनशीलता ने खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन

कुपवाड़ा और पुलगाम से जुड़े हैं इनके तार

फेसबुक
सूत्रों की मानें तो खुफिया तंत्र ने 31 ऐसे फेसबुक एकाउंट चिह्नित किए हैं, जिन पर राष्ट्र विरोधी संदेश फैलाकर माहौल बिगाड़ने की आशंका है।

फेसबुक एकाउंट के यूजर और उनके मित्रों के बीच लगातार भारत विरोध के साथ पाकिस्तान और आतंकियों का खुला समर्थन चिंता को बढ़ा रहा है।

चौंकाने वाली बात यह भी है कि इनमें से अधिकांश यूजरों के तार जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और पुलगाम जनपदों से जुडे़ हैं। यह आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें