फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूबाजी में लहुलुहान हुआ प्यार

Thu, 18 Jul 2013 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पूर्व प्रेमी और उसकी प्रेमिका के बीच पहले विवाद हुआ। उसके बाद बीच चौराहे पर चाकूबाजी हो गई। दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे की है। सर्वे चौक के समीप नाजिमा खातून निवासी दीपनगर जूस और भुट्टे बेचने की ठेली लगाती है। नाजिमा के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके बाद उसकी जिंदगी में सिटी बस चालक फिरोज अहमद निवासी दीपनगर आया।

दोनों का लंबे वक्त तक प्रेम प्रसंग चला। फिरोज ने उसके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। लेकिन नाजिमा ने उसे खारिज कर दिया। कुछ समय बाद फिरोज ने किसी और से विवाह कर लिया। इंस्पेक्टर डालनवाला चंदन सिंह बिष्ट ने बताया गुरुवार दोपहर को फिरोज उसके पास आया।
विज्ञापन


दोनों में किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं हो गई। विवाद से गुस्साए फिरोज ने नाजिमा की ठेली में रखा चाकू निकाला और नाजिमा पर हमला कर दिया। नाजिमा ने बीच बचाव किया तो फिरोज भी घायल हो गया। बीच चौराहे पर चाकूबाजी की घटना से अफरातफरी मच गई।

सूचना पर करनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को चौकी ले आई। बाद में दोनों का मेडिकल कराया गया और शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें