फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार की घूस लेते पकड़ाया जूनियर फोरमैन

Sun, 18 Jan 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने उत्तराखंड परिवहन निगम के एक जूनियर फोरमैन को रोडवेज बस अड्डे से पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का तकनीकी मुआयना करने के नाम पर घूस मांग रहा था।
विज्ञापन

 
एसपी विजिलेंस वीकेएस कार्की ने बताया देहरादून निवासी मछली कारोबारी अशरफ जमाल कुरैशी ने 16 जनवरी को शिकायत-पत्र दिया था। उसने बताया था 20 दिसंबर 2014 को उसका मछली से भरा ट्रक ग्राम मुंडियाकी थाना मंगलौर के समीप एक वाहन से टकराकर सड़क किनारे पलट गया था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक कब्जे में लिया था। ट्रक को छुड़वाने के लिए उसने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र दिया था लेकिन थाने से तकनीकी रिपोर्ट नहीं आने से उसे वाहन नहीं मिला। पुलिस ने उसे बताया कि ट्रक का तकनीकी मुआयना होना है।
विज्ञापन

रिपोर्ट बनाने के लिए मांगी थी घूस

तकनीकी मुआयने के लिए वह रुड़की रोडवेज बस अड्डे आया और मुजफ्फरनगर निवासी जूनियर फोरमैन विनोद कुमार गर्ग से मिला। विनोद कुमार ने रिपोर्ट भेजने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की।

एसपी विजिलेंस कार्की ने बताया शिकायत मिलने पर उन्होंने जांच कराई। जांच में मामला सही मिला। आरोपी जूनियर फोरमैन विनोद कुमार गर्ग को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ने के लिए योजना बनाई।

विजिलेंस टीम शिकायतकर्ता के साथ रुड़की रोडवेज बस अड्डे पहुंची। शिकायतकर्ता के काम की एवज में जूनियर फोरमैन विनोद कुमार गर्ग को पांच हजार रुपये देते ही विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया।
विज्ञापन

टीम को मिलेंगे पांच हजार

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार नियामक अधिनियम 1988 के तहत विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम आरोपी को देहरादून ले गई है। टीम में इंस्पेक्टर जयमल सिंह नेगी, बीएल शाह, श्रीकांत उपाध्याय, टीआर शर्मा, अनिल कुमार, मनोज रावत, मनोज शर्मा, रमेश चंद्र जोशी शामिल रहे।

परिवहन निगम के जूनियर फोरमैन विनोद कुमार गर्ग को रंगेहाथ पांच हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार करने वाली विजिलेंस टीम को महानिदेशक एसके भगत ने 5000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें