हरिद्वार में रंग लगाने से मना करने पर कुछ युवकों ने शराब के नशे में एक युवक की धुनाई कर डाली।
यहां कुछ शराबियों ने गुसाई गली निवासी एक युवक की जमकर धुनाई कर दी। विरोध करने पर शराबियों ने युवक के सिर पर कांच की बोतल मारकर उसे लहूलुहान कर दिया।
युवक को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। मारपीट करने वाले युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे गुसाई गली निवासी हरीमोहन स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गली चौक पहुंचा तो नशे की धुन में डीजे पर नाच रहे नितिन व उसके अन्य साथियों ने हरीमोहन को रंग लगाने के लिए रोका।
हरिमोहन ने नहाने की बात कहकर रंग लगाने से मना किया। इस पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गयी। बात इतनी बढ़ी की युवकों ने हरि मोहन लहूलुहान कर दिया।
स्थानीय लोगों द्वारा घायल हरिमोहन को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।