फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! चूड़ियों के डिब्बे में हो रहा नशे का कारोबार

Wed, 01 Apr 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में नशे के कारोबारियों की एक बड़ी चालबाजी का खुलासा हुआ। डोईवाला कोतवाली से कुछ दूरी पर एक दुकानदार चूड़ी के डिब्बे में नशे की पुड़िया बेच रहा था।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने दुकान में छापा मारकर दुकानदार को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। उपजिलाधिकारी वंदना सिंह को सूचना मिली थी कि डोईवाला चौक पर चूड़ी की दुकान में लंबे समय से नशे की तस्करी हो रही है।

शिकायत के बाद भी डोईवाला पुलिस नशे की तस्करी रोकने के लिए कार्रवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी वंदना सिंह और औषधि निरीक्षक अनीता भारती की टीम ने दुकान में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सज्जन सिंह गिरफ्तार

छापे में चूड़ी के डिब्बों में चार पुड़िया डोडा पोस्त (पापी स्ट्रा) और अन्य नशीला पदार्थ मिला। इसके बाद नारकोटिक्स विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दुकानदार सज्जन सिंह निवासी माजरा (डोईवाला) को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया है।

नारकोटिक्स विभाग कर रहा पूछताछ
नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी सज्जन सिंह से नशा तस्करों के गिरोह से जुड़े होने की आशंका के चलते पूछताछ कर रहे हैं।

पता लगा है कि सज्जन सिंह चूड़ी के खाली डिब्बों में छात्रों और मजदूरों को नशे की पुड़िया रखकर बेचता था। बड़े तस्करों से सस्ते दाम पर लेकर पुड़िया बनाकर ग्राहकों से ज्यादा कीमत वसूलता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें