फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खेल में तीन छात्रों समेत चार गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून क्लेमेंटाउन पुलिस ने कार में स्मैक लेकर आ रहे तीन छात्रों समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उनके पास से करीब 23 ग्राम स्मैक बरामद हुई। यह लोग यूपी के छुटमलपुर से नशीला पदार्थ लाकर दून में सप्लाई करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते केनिर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम केतहत क्लेमेंटाउन पुलिस ने आशारोडी चौकी केपास चेकिंग केदौरान कार को रोक लिया।

कार सवार युवकों की तलाशी में स्मैक मिली तो पुलिस चारो युवक को लेकर थाने आ गई। पकड़े गए युवकों में शुभांकर नेगी निवासी बडोवाला, फिरोजखान निवासी शक्ति विहार, विनीत कुमार और आशीष रावत निवासी सांई लोक कालोनी शामिल है। विनीत कुमार एक फास्ट फूड रेस्टारेंट में नौकरी करता है, जबकि बाकी तीनों एक ही कालेज में स्नातक के छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ नरेश राठौड के अनुसार पकड़े गए युवक चार-पांच महीने से नशे की लत में पड़ गए। नशे की जरूरत को पूरा करने और धन कमाने की गरज से नशे की तस्करी के धंधे में आ गए। करीब तीन माह से यह युवक छुटमलपुर से स्मैक आदि लाकर दून में ऊंचे दामों में बेचते थे। पुलिस ने उनका चालान करते हुए कार को मोटर व्हीकल एक्ट में सीज कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें