कोतवाली पुलिस ने निर्वाण संस्था के कर्मचारी को गिरफ्तार कर तारिफ हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से कत्ल में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।
एसएसपी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी ने अकेले ही तारिफ को मारने का दावा किया है लेकिन पुलिस इस मामले में अभी विवेचना कर सारे तथ्यों को सामने लाएगी।
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बहुउद्देश्यीय भवन में पत्रकारों को बताया कि हीरानगर में तारिफ की हत्या के बाद कोतवाली थाना प्रभारी नरेश सिंह चौहान के नेतृत्व में एसएसआई मनोहर सिंह दसौनी, अमर सिंह अधिकारी, घनश्याम रौतेला, बंशीधर जोशी, चालक नंदन सिंह को हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया था।
पुलिस ने विवेचना के दौरान निर्वाण संस्था के मरीजों, कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ की। बयानों के आधार पर शक होने के बाद पुलिस टीम ने निर्वाण संस्था के एंबुलेंस चालक उमेश बनकोटी को तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मचारी पिथौरागढ़ जिले के बनकोट गंगोलीहाट का मूल निवासी है।
वह निर्वाण नशा उन्मूलन केंद्र में रहता था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 23 जून की रात निर्वाण केंद्र से 13 मरीजों के फरार होने पर उसके साथी तलाश में जुट गए थे।