फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की टीम ने हरिद्वार के गेस्ट हाउस में मारा छापा, जानिए पूरा मामला

Mon, 17 Jul 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
delhi police raid
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की एक टीम ने अचानक हरिद्वार पहुंचकर एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की। वहां ऐसा क्या हुआ कि टीम दो युवकों को अपने साथ ले गई। जानिए...
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब दो बजे दिल्ली के थाना उस्मानपुर की पुलिस टीम ने एसआई नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कलियर नई बस्ती स्थित एक गेस्ट हाउस में छापा मारा।

दिल्ली पुलिस के इस छापे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शुरू में चर्चा रही कि दिल्ली पुलिस ने किसी आतंकी की तलाश में यह छापा मारा। पुलिस ने यहां से दो युवकों को हिरासत में लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में हत्या करके हरिद्वार छिपे थे बदमाश

Police - फोटो : amar Ujala
कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि दिल्ली कोई हत्या हुई थी। उस हत्या के मामले में दो आरोपी फरार चल रहे थे। दिल्ली पुलिस को उनकी मोबाइल लोकेशन कलियर मिली थी।

इसी आधार पर दिल्ली पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापा मारा था। पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है। बता दें कि दस दिन पहले हरियाणा पुलिस ने दबिश देकर लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें