फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान दिल्ली के व्यापारी ने हरिद्वार में दी जान

Fri, 10 Oct 2014 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज में डूबे दिल्ली के एक युवा कारोबारी ने हरिद्वार के एक होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल पर मिले दो पेज के सुसाइड नोट में युवा कारोबारी ने सारी स्थिति बयां की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कारोबारी के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि एक रूम में ठहरा युवक दरवाजा नहीं खोल रहा है। इस पर एसएसआई पंकज देवरानी, मायापुर चौकी प्रभारी महानंद मौके पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से प्रतिक्रिया न होने पर पुलिस ने कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

युवक का शव नायलान की रस्सी के फंदे से झूल रहा था। होटल के रजिस्टर में युवक ने अपना नाम गौरव 31 वर्ष पुत्र एसएल गोयल निवासी 418/बी तेलीवाला एसएचडी नई दिल्ली लिखवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के लिए कुछ न कर पाने का मलाल

पुलिस ने बताया कि कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने कर्ज से दबे होने के कारण सुसाइड करने की बात लिखी है। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने पर ही शव को होटल से पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक बुधवार शाम को ही यहां आकर ठहरा था।

सुसाइड नोट में युवा कारोबारी ने मां-बाप, पत्नी और बेटी से माफी मांगी है। साथ ही बेटी के लिए कुछ नहीं कर पाने पर अफसोस जताया है।

उसने कहा कि कर्ज उतारने के लिए कमेटी डालने के अलावा क्रिकेट मैच पर सट्टा भी लगाया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। उसने लिखा है कि सुसाइड नोट में वह किसी का नाम नहीं लिखना चाहता, ताकि उसका घर बरबाद होने के बाद किसी और का घर न तबाह हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें