फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानी जोड़े की हत्या कर लूटी शाल ओढ़ सोया था बबलू

Fri, 14 Nov 2014 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सैलानी जोड़े के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रात के अंधेरे में छह किमी तक पैदल चली। सोमवार देर रात टुंगरोली गांव पहुंची पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी ड्राइवर राजू के तीन साथियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका थी कि राजू के पकड़े जाने और जुर्म कबूलने की भनक लगते ही बाकी आरोपी भाग जाएंगे। ऐसे में पूरी सतर्कता से काम किया गया।

स्थानीय और दिल्ली पुलिस के जवान देर रात करीब तीन बजे टुंगरोली गांव पहुंचे। एक-एक कर तीनों आरोपियों बबलू, गुड्डू, कुंदन को उनके घरों से उठाया गया।

एक आरोपी बबलू वही शॉल ओढ़कर बेफिक्री से सोया था, जिसे उसने अभिजीत की हत्या करने से पहले लूटा था। उसे बिल्कुल आशंका नहीं थी कि पुलिस यहां तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

हत्या के पहले युवती से किया था रेप

पहले पकड़ में आए ड्राइवर राजू से अभिजीत का पर्स मिला। कुंदन की बहन के पास युवती का लूटा मोबाइल मिला। सोमवार को ड्राइवर राजू के पकड़ में आने के बाद इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा हो सका था।

राजू ने पुलिस को बताया था कि उसने अपने तीन साथियों के साथ दिल्ली से यहां घूमने आए अभिजीत और उसके साथ आई युवती की हत्या की थी। पड़ताल में यह पता चला कि एक आरोपी बबलू ने हत्या से पहले युवती के साथ बलात्कार किया था।

राजू की जानकारी पर पुलिस टीम उसी रात आरोपियों को दबोचने टुंगरोली रवाना हो गई। टुंगरोली के लिए सड़क भी है, लेकिन इसके लिए वाया चकराता जाना पड़ता है। ऐसे में पुलिस ने भागने से पहले आरोपियों को पकड़ने के लिए वाया चकराता जाने के बजाय चकराता-लाखामंडल रोड से पैदल ही गांव जाना बेहतर समझा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें