फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने अमृतसर से आते थे दून, धरे गए

Mon, 08 Sep 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर तीन दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं और दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार रात बन्नू स्कूल चौक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक्टिवा सवार दो युवकों को रोक लिया। पुलिस ने गाड़ी के कागज मांगे तो दोनों बगलें झांकने लगे।

कई गाड़ियां बरामद
दोनों को लक्खीबाग चौकी लाकर पूछताछ हुई तो पता चला कि एक्टिवा दो साल पहले चुराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर सिंघल मंडी के पास झाड़ियों से बिना नंबर प्लेट की दो बाइकें बरामद की।
विज्ञापन


लक्खीबाग चौकी प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि चोरों की पहचान शुभम धवन (25) निवासी चुक्खू मोहल्ला हाल निवास अमृतसर और दिनेश कुमार (30) निवासी भगत सिंह कालोनी हाल निवासी अमृतसर के रूप में हुई।

जेल में मिले थे दोनों
दोनों के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी के तीन-तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की मांग की है।

शुभम अमृतसर में एक पेट्रोल पंप में काम करता है। जबकि दिनेश पहले दून में टेलर का काम करता था। दोनों की मुलाकात जेल हुई थी। दोनों अमृतसर से दून आकर वाहन चोरी करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें