फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटी लाश बन गई पहेली

Mon, 18 Nov 2013 01:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के सैन्य एरिया में युवती की सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस उलझ कर रह गई है।
विज्ञापन


शिनाख्त पर टिकी हुई हैं उम्मीदें
पुलिस की उम्मीदें शिनाख्त पर टिकी हुई हैं और यहीं से उसे जांच की दिशा भी मिलेगी। इसके लिए डीएनए सैंपल और कुछ फोटो भी सीज किए गए हैं। इस बीच, कैथल गई टीम भी खाली हाथ लौटी है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने आसपास के प्रदेशों से गुमशुदगी की रिपोर्ट भी मंगाई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।

पढ़ें, इस मंदिर में राष्ट्रपति भवन से आती है भेंट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह भी तय हो गया कि युवती के पेट में आठ महीने की बच्ची का भ्रूण पल रहा था। ऐसे में पुलिस शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के साथ ही अवैध संबंधों की दिशा में भी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने क्षेत्र के कुछ निजी अस्पतालों में जाकर भी छानबीन की है।
विज्ञापन


जानकारी जुटाई
जिस बोरे में शव मिला था उस पर दीपक खील भंडार कैथल लिखा होने की वजह से पुलिस की एक टीम वहां भी गई थी। पुलिस टीम ने खील भंडार के मालिक और कर्मचारियों के बारे में भी ब्यौरा जुटाया है। साथ ही हाल ही में खरीदारी करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन


पढ़ें, पूर्णिमा स्नान पर दस लाख लोगों ने लगाई डुबकी

वहां से फिलहाल कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं। होमीसाइड ब्रांच, गढ़ी कैंट पुलिस और एसओजी टीम मामले की जांच कर रही है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए सुराग तलाशे जा रहे हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें