थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि नौकर को उसकी नेपाली मूल की पत्नी छोड़कर जा चुकी थी। उसके दो बच्चे भी हैं। रामकिशोर प्रमोद की मझली बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन प्रमोद ने बेटी से उसकी शादी करने से इनकार कर दिया था। तब प्रेमी जोड़े ने प्रमोद की हत्या की योजना बनाई थी।
घटना के दिन खेत में बनी झोपड़ी में शराब पीकर सो रहे प्रमोद पर पहले नौकर ने तमंचे से फायर किया था, लेकिन वह बच गया। तब रामकिशोर ने फावड़े के डंडे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।
पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा, फावड़े का हत्था, दो मोबाइल फोन और आरोपी कीखून से सनी जींस बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि किसान के सात बच्चे हैं, जिनमें से वंदना दूसरे नंबर की है।
शराब तस्करी में जेल जा चुकी है वंदना
पिता की हत्या की सूत्रधार बेटी शराब तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुकी है। कनखल पुलिस ने उसे शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वंदना पूर्व में भी गैर समुदाय के युवक से प्रेम करने लगी थी, जिसका पिता ने विरोध किया था, इसलिए वंदना ने प्रेमी नौकर को दो टूक कह दिया था कि पिता के जिंदा रहते वह शादी नहीं कर सकती है।