बैंक खातों से रकम को पलक झपकते ही उड़ा देने वाला साइबर क्रिमिनल्स गैंग का सरगना कल्लू ठाकुर पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। लेकिन इसकी चोरी का तरीका जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
उड़ाने की ताबड़तोड़ घटनाओं के बीच दो माह पूर्व दर्ज धोखाधड़ी के मामलों में साइबर क्रिमिनल्स गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर दून पुलिस को कुछ राहत मिली है।
एसटीएफ ने एटीएम का पिन पूछकर खातों से कैश उड़ाने वाले गैंग के सरगना कल्लू ठाकुर को झारखंड से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ आज कल्लू ठाकुर को लेकर देहरादून पहुंच जाएगी।
एसटीएफ की एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो माह में साइबर थाने में खातों से कैश उड़ाने के 13 मुकदमे दर्ज हुए हैं। साइबर अपराधियों का गैंग खाताधारकों को फोन करता था।
खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाते को आधार से लिंक कराने के बहाने एटीएम पिन और खाते की जानकारी पूछ लेता था। इसके बाद उनके खातों से कैश उड़ा लेता था।