फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम के मास्टर बैंक के खाते कर रहे साफ

Thu, 24 Apr 2014 01:40 PM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में सप्ताह भर में हुई कई घटनाओं ने साइबर क्राइम के मास्टर माइंड लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे फैलाते हैं माया जाल
जरा सा लालच बैंक खाते से आपकी कमाई साफ कर सकता है। फोन के जरिए ठग ऐसा माया जाल फैलाते हैं कि शिकार खुद-ब-खुद उनकी मुराद पूरी करता जाता है।

एटीएम कार्ड का पासवर्ड एक्सपायर होने, बैंक, पॉलिसी की बकाया रकम दिलाने, नौकरी और विदेश भेजने के नाम पर ठगी तेजी से बढ़ रही है।

यह हालात तब हैं, जब साइबर क्राइम को लेकर काफी शोर-शराबा है। तमाम बैंक ग्राहकों को अपना एटीएम पासवर्ड नंबर दूसरों को न बताने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।

खाते से उड़ाए 35 हजार
सोमवार को बैंक अधिकारी बनकर रायपुर के आशीष को कॉल करने वाले ठग ने खाते से 35 हजार उड़ा दिए।

उसे बैंक पर बकाया 25 हजार रुपए खाते में डालने का झांसा दिया गया था। इसी तरह चार दिन पहले चकराता रोड के अधेड़ को कॉल आई कि उनके खाते पर बैंक के 15 हजार रुपए देय हैं।
विज्ञापन


वह एटीएम आकर इसे खाते में ट्रांसफर करा सकते हैं। लालच में एटीएम पहुंचे अधेड़ ने वो ही किया, जो फोन पर ठग कहता रहा। खाते में रकम तो नहीं आई, उल्टे दो बार में 25 हजार रुपए और साफ हो गए।

दूसरे की रकम पर ऑनलाइन शॉपिंग
एटीएम कार्ड कैंसिल होने का डर दिखाकर ऑनलाइन ठगी की यह घटना 19 अप्रैल की है।

जालसाज ने खुद को एटीएम डिपार्टमेंट का अफसर बताते हुए क्लेमेंटटाउन के शख्स से कहा कि आपने आईडी जमा नहीं कराई है, इसलिए एटीएम कार्ड कैंसिल हो सकता है।

चाहें तो सीक्रेट नंबर और वैलिड डेट बताकर इसे रोक सकते हैं। एक घंटे तक मोबाइल फोन बंद रखने को भी कहा गया। इस बीच ठग ने खाते से 10 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली।

फोन खोलने पर रकम कटने का मैसेज देख पैरों तले जमीन खिसक गई।

नौकरी के फेर में डूबे दो लाख
गुरुवार को नौकरी दिलाने के पार लाखों की ठगी का एक और मामला सामने आया है। देहरादून में एक ठग ने जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 होटल कर्मियों से लगभग आठ लाख रुपए की रकम हड़प ली।

इसके साथ ही विदेश में नौकरी के फेर में डालनवाला का एक युवक न सिर्फ दो लाख रुपए कैश, बल्कि पासपोर्ट तक गंवा बैठा।

वेबसाइट पर विदेश में नौकरी के लिए रिज्यूम डालने पर ठग ने खुद को विदेशी कंपनी का एजेंट बताकर सब्जबाग दिखाया।

ऑनलाइन ही पासपोर्ट की स्कैन कॉपी लेकर बतौर रजिस्ट्रेशन 20 हजार रुपए ले लिए। वीजा की कॉपी दिखा पासपोर्ट के साथ बारी-बारी से एक-एक लाख रुपए ठग लिए। युवक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो सपना चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन


18 अप्रैल को कैंट में एक वैज्ञानिक की बेटी से ऑनलाइन नौकरी के नाम पर दस हजार ठग लिए गए।

ऑनलाइन ठगी सिर्फ सजगता से रोकी जा सकती है। साइबर सेल में हर माह नए तरीकों से ऑनलाइन ठगी के 20-25 मामले आ रहे हैं। पासपोर्ट मामले में कुछ सुराग मिले हैं, बाकी में कार्रवाई चल रही है।
- भारत, प्रभारी साइबर सेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें