रक्षाबंधन के दिन छात्राओं से राखी बंधवाने के बाद सीआरपीएफ के दो जवानों ने हैवानियत की हद पार कर दी। बाथरुम गई छात्राओं से उन्होंने अश्लील हरकत की। दोनों को निलंबित किया गया है। एक गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक आरोपी की तलाश उत्तराखंड में चल रही है।
मामला झारखंड के दंतेवाड़ा जिले के एक रिहाइशी स्कूल का है। घटनाक्रम के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित गया। जिसमें करीब 100 सीआरपीएफ के जवानों ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं से राखी बंधवाई। स्कूल में छात्राओं की संख्या करीब 500 बताई गई है।
पीड़ित छात्राओं के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान जब वे बाथरुम गई तो बाथरुम के पास ही उन्हें एक जवान ने रोक लिया। तलाशी के नाम पर उनके साथ अश्लील हरकत की गई। पुलिस के समक्ष 16 छात्राओं ने अपने बयान दिए है। उधर, छात्राओं से यौन उत्पीड़न के मामले में सीआरपीएफ ने अपने दो जवानों को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस ने अर्द्धसैनिक बल के एक आरोपी 31 वर्षीय कांस्टेबल शमीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।
एक आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है
school where program was organized
दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि पीड़ितों के बयान और कार्यक्रम की तस्वीरों के आधार पर मंगलवार की शाम इस मामले में दो संदिग्धों की पहचान की गई थी। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन के एक 31 वर्षीय कांस्टेबल शमीम अहमद को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसे बुधवार को ही एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया।
कश्यप ने बताया कि एक पुलिस टीम को अन्य आरोपी जवान को पकड़ने के लिए भेज दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि वे 3 अगस्त से छुट्टी पर हैं और घटना के प्रकाश में आने के बाद अपने गृहनगर उत्तराखंड के देहरादून में चले गए हैं। सूत्रों के अनुसार, दूसरे आरोपी का नाम नीरज खांडवाल है।
सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दंतेवाड़ा पुलिस उप महानिदेशक की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय जांच बिठा गई है जिसमें बालिका आश्रम सरकारी बालिका स्कूल के एक प्रतिनिधि और एक अन्य महिला अधिकारी घटना की वास्तविकता का पता लगाएंगी।