फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के पास दिनदहाड़े दंपति को तमंचा सटाकर लूटा

Fri, 08 Jul 2016 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
काशीपुर शहर में सक्रिय बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। पैगा चौकी के पास तमंचे के बल पर बाइक सवार चार बदमाशों ने दंपति से हजारों की नकदी और जेवर लूट लिए। सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। पीड़ित ने चौकी में घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात दिल्लावाला मुरादाबाद निवासी रिजवान अपनी पत्नी के साथ बाइक से अलीगंज रोड से काशीपुर आ रहा था। पैगा चौकी से कुछ दूरी पर सरस्वती विद्या मंदिर के सामने सड़क किनारे खड़े चार बदमाशों ने रिजवान को रोक लिया। उन्होंने रिजवान पर तमंचा तान दिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।

पुलिस जांच में जुटी
बदमाशों ने रिजवान के गले से सोने की चेन, ढाई हजार रुपये, पत्नी के दोनों कानों के कुंडल, सोने की अंगूठी और तीन मोबाइल लूट लिए। बदमाश पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रिजवान की पत्नी सीमा बार्डर से सटे अलीगंज (यूपी) के सरकारी स्कूल में अध्यापिका है।
विज्ञापन


रिजवान ने शुक्रवार को पैगा चौकी में तहरीर दी। पैगा चौकी प्रभारी ओम प्रकाश ने कहा कि पुलिस लूट की जांच कर रही है। बदमाशों की एक बाइक पीले रंग की है। उसी आधार पर पुलिस तलाश में जुटी है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। अगर कहीं घटना हुई तो उसका जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें