फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी ने वरिष्ठ महिला अधिकारी को फेसबुक पर भेजा अश्लील मैसेज

Wed, 30 Aug 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
facebook crime
विज्ञापन
टिहरी जिले की एक वरिष्ठ महिला अधिकारी को एक संविदा कर्मचारी की ओर से फेस बुक पर अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


जिले में तैनात वरिष्ठ महिला अधिकारी को लंबे समय से फेस बुक पर अश्लील मैसेज मिल रहे थे। इससे परेशान होकर महिला अधिकारी ने बीते 14 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी। इसी दौरान आरोपी ने अपना फेस बुक अकाउंट लॉक कर दिया था। फेस बुक पर अपनी दूसरी प्रोफाइल बना दी।

नए प्रोफाइल पर उसने महिला अधिकारी की सहमति के बिना उनका मोबाइल नंबर बात करने के लिए सार्वजनिक कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

arrest
कोतवाली प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि फेसबुक पर महिला अधिकारी को गलत मैसेज भेजने और मोबाइल नंबर बिना सहमति के सार्वजनिक करने के आरोप में संविदा कर्मचारी नरेश पुत्र बलवीर सिंह ग्राम कानसी धरासू उत्तरकाशी निवासी को आईटी एक्ट का उल्लंघन करने पर कोटेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया कि आरोपी अपने ही विभाग की उच्च अधिकारी को फेसबुक पर मैसेज भेज रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें