फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्धवीर की मौत का यूपी में दिया गया 'ठेका'

Mon, 12 Aug 2013 05:26 PM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के हाईप्रोफाइल युद्धवीर हत्याकांड के तार यूपी से जुड़ गए हैं। मामले के हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस तेजी से इस पूरे राज की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्धवीर सिंह रावत की हत्या रुपयों के लेन-देन को लेकर ही की गई थी। पुलिस की पूछताछ में महिला ने पेशेवर कातिलों को सुपारी देकर युद्घवीर की हत्या कराने की बात स्वीकारी है।

पुलिस युद्घवीर मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के करीब

महिला से हुई पूछताछ
युद्धवीर सिंह रावत की हत्या के बाद पुलिस ने राजनीतिक गलियारों की एक एक चर्चित महिला और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें पता चला है कि हत्या पेशेवर कातिलों से कराई गई है।
विज्ञापन


मेरठ से ताल्लुक रखते हैं हत्यारे
इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ने मेरठ के दो पेशेवर कातिलों को युद्धवीर की हत्या की सुपारी दी थी। हालांकि फिलवक्त हत्या को अंजाम देने वाले कातिल पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।

पुलिस ने दोनों फरार हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो टीमें रवाना कर दी हैं। साथ ही पुलिस जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद भी जता रही है।

पहले ही बन चुकी थी योजना
बताया जा रहा है कि युद्धवीर की हत्या का खाका बहुत पहले ही खींच दिया गया था। इसके लिए मेरठ के दो लोगों को बकायदा सुपारी देने के साथ ही फुलप्रुफ योजना भी बनाई गई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्यारोपियों ने हत्या के सात दिन पहले से ही दून में डेरा जमा लिया था और मौका मिलते ही वह युद्धवीर की हत्या कर फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार गिरफ्त में आए महिला और पुरुष से अज्ञात स्थान पर रविवार के दिन भी पुलिस ने पूछताछ की।

पुलिस के हाथ लगी अहम जानकारी
इस दौरान पुलिस के हाथ कई अन्य जानकारियां भी लगी हैं, जिनकी मदद से पुलिस हत्यारों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि पूछताछ में अभी तक कांट्रेक्ट देकर हत्या कराने का पता चल सका है।

हत्या के दोनों आरोपी फरार हैं, जिनके संभावित ठिकानों पर तलाश के लिए दो टीमें बनाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भेजी गई हैं। उन्होंने मामले का खुलासा जल्द ही किए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें