फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और उनके पिता पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, दोनों गिरफ्तार और मां फरार

Tue, 14 Aug 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में पुलभट्टा थाना पुलिस ने यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी अध्यक्ष की मां फरार है। दोनों आरोपियों को अदालत ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस ने बताया ग्राम बंडिया निवासी मोहम्मद बुंदन, उसकी पत्नी शकीला और रिजवान के खिलाफ 20 मार्च 2017 को हल्द्वानी निवासी जियाउद्दीन कुरैशी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। जियाउद्दीन का आरोप था कि तीनों ने उन्हें ग्राम सिरौली स्थित खेत संख्या 836 का प्लॉट बेचा था।

इसके लिये उनसे 19 लाख 62 हजार की रकम भी ले ली थी, लेकिन रकम लेने के बाद भी बुंदन एवं उसके परिवार ने तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और न ही ली गई रकम लौटाई। रविवार को पुलिस ने बुंदन और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। बुंदन की पत्नी शकीला फरार है। गिरफ्तार बुंदन का पुत्र रिजवान वर्तमान में किच्छा विधानसभा यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजवान ने लड़ा चुनाव, पुलिस को नहीं लगी भनक 

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि रिजवान एवं उसका परिवार काफी दिन से फरार था, लेकिन हकीकत यह है कि आरोपी रिजवान ने हाल में ही में यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब रिजवान चुनाव में सक्रिय था तो पुलिस को भनक क्यों नहीं लगी। रिजवान ने क्षेत्र में हर जगह डेलीगेट से संपर्क साधकर वोट मांगे थे।  

मुझे अभी पूरी जानकारी नही है, इसलिये अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी की जायेगी। बाकि पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वोपरि होगा।  
- अभिषेक शुक्ला, जिलाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें