फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का क्लर्क निकला अकूत संपत्ति का मालिक, CBI रेड में खुलासा

Fri, 07 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लैंसडौन
विज्ञापन
1 of 5
सीबीअाई रेड
घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सेना के सिविल क्लर्क का आवास जब सीबीआई ने खंगाला तो बेहिसाब संपत्ति मिली। सेना के सिविल क्लर्क प्रताप सिंह के आवास से सीबीआई को 55 लाख रुपये की नगदी समेत अकूत संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
arrest
अब तक की जांच में उसके देहरादून समेत कई जगहों पर 16 प्लाट और एक कोठी के कागज मिलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

3 of 5
घूस - फोटो : demo pic
एरियर भुगतान के मामले में अपने अधीनस्थ कर्मी से चार लाख रुपये रिश्वत लेने के दौरान रंगे हाथों पकड़े प्रताप से सीबीआई टीम ने बृहस्पतिवार रातभर पूछताछ की। शुक्रवार सुबह तड़के सीबीआई उसे अपने साथ देहरादून ले गई। सीबीआई अचल संपत्ति से संबंधित सभी कागजात भी साथ ले गई है।

4 of 5
bag
बृहस्पतिवार देर शाम जैसे ही सीबीआई की टीम आरोपी सिविल क्लर्क के आवास पर पहुंची, उसकी पत्नी ने घर पर रखी करीब 55 लाख रुपये से अधिक की नगदी को तीन बैगों में रखकर मकान के पीछे के खेतों में छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money
कड़ी पूछताछ के बाद पत्नी ने रुपयों से भरे बैग मकान के पिछले भाग में स्थित खेतों से बरामद करवाए। देर रात तक सीबीआई टीम द्वारा लाखों रुपये की नगदी की गिनती की जाती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें