फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC अस्पताल में सीबीआई का छापा, खंगाले दस्तावेज

Sat, 18 Jun 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीबीअाई रेड
विज्ञापन
ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन (ओएनजीसी) के दून स्थित हॉस्पिटल में सीबीआई ने शुक्रवार को छापा मारा। देर शाम तक सीबीआई अधिकारी अस्पताल के दस्तावेज खंगालते रहे। सीबीआई के छापे से ओएनजीसी में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद सीबीआई अधिकारी ओएनजीसी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल के उपकरणों की खरीद संबंधी दस्तावेज खंगाले।

अस्पताल में करीब छह घंटे तक सीबीआई अधिकारियों ने पड़ताल की। गुपचुप तरीके से हुई कार्रवाई में सीबीआई ने अस्पताल के कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। इस संबंध में अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें