हल्द्वानी में एक युवा व्यापारी मौज-मस्ती के चक्कर में अपना घर लुटवा बैठा। उसे और उसके नौकर को बेहोश कर दो कॉलगर्ल घर से करीब पांच लाख का माल ले उड़ी।
कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू
करीब 18 घंटे बाद होश में आया व्यापारी पहले तो लोकलाज के डर से चुप रहा। बाद में एक दरोगा को बताकर गोपनीय जांच की मांग की। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार की है।
पढ़ें, राजनीति छोड़ 'नेताजी' चला रहे सेक्स रैकेट
इस दिन व्यापारी की मां किसी काम से तीन दिन के लिए घर से बाहर गई। इसी दौरान उसने हल्द्वानी की एक कॉलगर्ल से संपर्क किया। उसने उसे बरेली की एक युवती से मिलवाया। दोनों के बीच गुरुवार रात के लिए दस हजार में सौदा तय हुआ।
पढ़ें, तो क्या इसने लगाई थी बांद्रा एक्सप्रेस में आग?
शाम को युवती अपने साथ एक और युवती को लेकर व्यापारी के घर पहुंची। वहां उन्होंने होटल से खाना मंगवाया। दोनों युवतियों ने व्यापारी और उसके नौकर को खाना खिलाया। इसी बीच, उन्होंने खाने में नींद की गोलियां मिला दीं।
एक लाख नकदी और चार लाख के सोने के जेवर
खाना खाते ही दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों युवतियां वहां से एक लाख की नकदी और करीब चार लाख के सोने के जेवर लेकर चंपत हो गई। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे व्यापारी और नौकर को होश आया तो उनके होश उड़ गए।
पढ़ें, 'लालच' में कांग्रेस के विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा
घर का सारा सामान बिखरा था। अलमारियां खुली थी। लोकलाज के डर से व्यापारी ने चुपचाप दोनों युवतियों की तलाश की, लेकिन फोन बंद मिलने पर उसने हल्द्वानी निवासी कालगर्ल से संपर्क करना चाहा, मगर उसका भी फोन बंद मिला।
पढ़ें, यूपी के लोड से उत्तराखंड की बत्ती गुल
परेशान होकर उसने शनिवार को अपने एक परिचित दरोगा से मदद मांगी। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में गोपनीय तरीके से जांच की जा रही है।