फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 08 Jul 2014 09:28 PM IST
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी के घनसाली में बेलेश्वर मंदिर के समीप एक युवा व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। व्यापारी की मौत का कारण कीटनाशक का सेवन करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

मंदिर के पास पड़ा हुआ मिला
केमर पट्टी के ग्राम बेलेश्वर निवासी धनंजय तिवारी (27) पुत्र मायाराम तिवारी की चमियाला बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार रात को वह दुकान बंद करने के बाद घर निकला।

रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान वह बेलेश्वर मंदिर के समीप पड़ा हुआ मिला।

जहरीला पदार्थ खाने के लक्षण
परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. श्याम विजय का कहना है कि प्रथम दृष्टि जांच में कुछ लक्षण जहरीला पदार्थ के सेवन के लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई एसएस चौधरी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। संभवत कीटनाशक खाकर उसकी मौत हुई है। परिजनों को किसी पर शक भी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें