फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े घरों को चोरों ने बनाया निशाना

Wed, 24 Jul 2013 12:14 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों का माल साफ कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में स्थित एमडीडीए कॉलोनी में ऊर्जा निगम के कर्मचारी अनूप कुमार शर्मा 20 जुलाई की रात अपने परिचित के घर गए थे। रात को वहीं रुक गए। सुबह वापस आए तो घर के ताले टूटे मिले। चोरों ने हजारों रुपयों का सामान चुरा लिया था।

वहीं पेट्रोलियम विवि में कार्यरत सहायक प्रोफेसर काव्या शालिनी पौंधा गांव, प्रेमनगर में स्थित सिल्वर हाईट आवासीय कॉलोनी में रहती हैं। 18 जुलाई को शाम छह बजे वे विवि से लौटीं तो देखा कि फ्लैट का लॉक टूटा हुआ था।
विज्ञापन


अंदर सोने की अंगूठी और कुछ नगदी गायब थी। उन्होंने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के मालियान मोहल्ले में रिटायर्ड टीचर सरस्वती बिष्ट के घर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने पड़ोसियों पर ही शक जताया है। उनका कहना है कि 21 जुलाई को चे किसी काम से बाहर गई थीं। कुछ समय बाद लौटी तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर कमरों से 15 हजार नगदी और सोने के आभूषण चोरी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें