विरोध करने पर उसने मोबाइल भी छीन लिया। आरोप है कि सुरेंद्र ने जान से मारने की भी धमकी दी। हालांकि पीड़िता के सख्ती दिखाने पर वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। सुबह महिला ने किसी तरह होटल के स्टाफ से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।
इस पर आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर बीएसएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी राजपुर अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।