फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रोपर्टी डीलर की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में दहशत

Mon, 16 Apr 2018 08:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीलर की हत्या, नीचे मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में रोहटा रोड स्थित तेज विहार में सोमवार दिनदहाडे़ प्रॉपर्टी डीलर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हत्यारे चार थे और दो एक्टिवा से आए थे। पुलिस वारदात के पीछे हत्या के बदले हत्या या लेनदेन का विवाद मानकर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के तेज विहार में सोमवार दोपहर हुई। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के सोरम गोला गांव निवासी हरेंद्र चौधरी (45) पुत्र जयपाल सिंह तेज विहार में पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते थे। कॉलोनी में ही उनका शिवा प्रॉपर्टी डीलर नाम से ऑफिस है। दोपहर करीब एक बजे हरेंद्र अपने साले मनोज, पार्टनर सत्येंद्र, पवन और एक अन्य युवक के साथ ऑफिस ही बैठे थे। इस दौरान मनोज किसी काम से घर चला गया जबकि पार्टनर सत्येंद्र ऑफिस के बाहर निकलकर हरेंद्र की गाड़ी में बैठकर फोन पर बात कर रहा था। तभी लाल व सफेद कलर की अलग-अलग एक्टिवा से वहां चार बदमाश पहुंचे। ऑफिस में घुसते ही बदमाशों ने हरेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हरेंद्र को सिर, छाती, पेट और हाथ में छह गोलियां लगीं।

पढ़ें : Pics: दलित युवक को गोलियों से भून डाला, भारत बंद पर इसी गांव से उठी थी चिंगारी, शहर में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलते ही मची भगदड़

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गोलियां चलते ही तेज विहार में भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर मौजूद पार्टनर सत्येंद्र, पवन समेत तीन लोगों ने अपनी जान बचाई। बदमाश हवाई फायरिंग करते एक्टिवा से ही फरार हो गए। हरेंद्र को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। अस्पताल में परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ दौराला और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के लिए पार्टनर सत्येंद्र को हिरासत में लिया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें