फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियारों से हुआ प्यार का दर्दनाक अंत, खौफ से भर देगी 'प्यार' की यह कहानी

Tue, 02 Jan 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/गदरपुर
विज्ञापन
इश्क और मर्डर - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड के गदरपुर में प्यार का ऐसा दर्दनाक अंत देखने को मिला जो सुनने और  देखने वालों को अंदर तक झकझोर गया। आप भी पढ़िए...

विज्ञापन


शादी से इनकार करने पर इंटर की छात्रा की उसके कथित प्रेमी ने शनिवार को अपने घर पर ही कैंची और हथौड़े से वार कर निर्ममता से हत्या कर दी। हत्या से पहले छात्रा से दुष्कर्म भी किया गया।

प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने जहर खा लिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर उसके घर पर आ गई ​थी मृतका

मर्डर डेमो पिक
मृतका नाबालिग थी और आरोपी भी नाबालिग है। मृतका के भाई ने पांच लोगों पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सूचना मिलते ही एसएसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गदरपुर क्षेत्र निवासी छात्र और छात्रा के बीच बीते कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही इंटर कॉलेज में बारहवीं में पढ़ते थे। शनिवार को दोनों अन्य सहपाठियों के साथ एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गए थे।

इसके बाद छात्रा घर जाने के बजाए कथित प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर उसके घर पर आ गई थी। इसी बीच जब प्रेमी की मां घर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला।

कमरे में अर्धनग्न हालत में पड़ी थी छात्रा की लाश 

rape
अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा गया।

जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो प्रेमी बरामदे में अचेत हालत में पड़ा था और कमरे में छात्रा की लाश अर्धनग्न हालत में पड़ी थी। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे और खून बह रहा था।

बताया जा रहा है कि प्रेमी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और शादी से इनकार करने के बाद कैंची और हथौड़े से हत्या कर दी।
 

प्रेमिका की हत्या के बाद खुद भी जहर खा लिया

जहीली शराब - फोटो : डेमो फोटो
बाद में खुद भी जहर खाने के बाद कमरे में अचेत हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में प्रेमी को उपचार के लिए पहले गदरपुर और फिर रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र, तहसीलदार वसीखान और सीओ कमला बिष्ट ने घटनास्थल का मुआयना किया। इधर, मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन को गांव के ही पांच लोग बहला-फुसलाकर से आरोपी के घर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की मां से पूछताछ की जा रही है।

शादी से इनकार करने पर आरोपी छात्र ने छात्रा की कैंची और हथौड़े से हत्या करने के बाद कीटनाशक का सेवन किया है। आरोपी ने अपने बयान में छात्रा के साथ हत्या से पूर्व संबंध बनाने की बात स्वीकारी है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। मृतका के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 
-डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी, काशीपुर

 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद भी होगी स्थिति स्पष्ट

mortuary
मृतका के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने प्रथमदृष्टया सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है। हालांकि मृतका के साथ आरोपी ने संबंध बनाने की बात जरूर कबूली है। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सफाई व्यवस्था बंद करने की दी चेतावनी
वाल्मीकि समाज से ताल्लुख रखने वाली छात्रा की निर्मम हत्या से समाज के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने आरोपियों को शीघ्र नहीं पकड़ा तो नगर में सफाई व्यवस्था बंद करने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने की जांच
फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने वहां पड़े खून के नमूनों के साथ ही फिंगर प्रिंट भी लिए। इधर कमरे से कैंची, हथौड़ा, सल्फास की डिब्बी और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। इन्हें पुलिस ने सील कर दिया है।

मां को बहाना बनाकर भेजा था बाहर
कथित प्रेमी ने हत्या की योजना पहले से ही तैयार कर रखी थी। इसी वजह से उसने अपनी मां को दोस्तों के आने की बात कहकर घर से बाहर भेज दिया था। उसने छात्रा को मारने के लिए हथौड़ा और कैंची रखी हुई थी। बेटे के आक्रामक व्यवहार के चलते मां ने घर से जाने में ही भलाई समझी। लेकिन जब वह घर लौटी तो बेटे की करतूत देखकर उसके होश उड़ गए। आरोपी की मां ने बताया कि बेटा बेहद गुस्सैल स्वभाव का है। वह उससे भी मारपीट करता है। इसी वजह से बेटे के कहने पर वह घर से बाहर चली गई थी। उसे क्या पता था कि बेटा इतना भयानक कदम उठाने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें