फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बहनों को छेड़ा, रोकने पर भाई को पीट डाला

Sun, 05 Jan 2014 11:32 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में बोट क्लब रोड पर सरेराह कुछ युवतियों के साथ तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित युवतियों ने जब अपने भाइयों को फोन कर मौके पर बुलाया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मार्केटिंग कर रही थीं
अंबरतालाब कालोनी निवासी दो युवतियां रविवार की शाम सिविल लाइंस बाजार में सामान खरीदने आई थी। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक उनके पीछे लग गए और छेड़छाड़ करने लगे।

युवतियां स्कूटी से घर जाने लगी तो बोट क्लब रोड पर एक्सिस बैंक के पास युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। युवतियों ने विरोध किया और फोन कर अपने भाई को बुला लिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


युवती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें