फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी की डिग्गी तोड़कर रुपयों से भरा बैग उड़ाया चुराया

Tue, 30 Jul 2013 08:43 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से चार लाख रुपये निकाल कर घर जा रहा फौजी चोरों का शिकार हो गया। चोरों ने उसकी स्कूटी की डिग्गी से रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


सैन्यकर्मी प्रेम सिंह रावत पुत्र बनवारी सिंह निवासी विवेक विहार बालावाला अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। 11 जुलाई को वे बैंक से रुपये निकालने शहर आए थे। उन्होंने ठेकेदार का भुगतान करने के लिए बैंक से चार लाख रुपये निकाले।

वापस जाते वक्त धर्मपुर चौक से कुछ आगे चंचल डेयरी के पास उन्होंने कुछ खरीदने के लिए स्कूटी रोकी और रुपयों से भरा बैग डिग्गी में रख दिया। सामान लेकर लौटे तो देखा कि डिग्गी का लॉक टूटा था और बैग भी गायब था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी शिकायत नेहरू कालोनी पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें