फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड, शहर में बांटी लड़की की अश्लील वीडियो

Sat, 21 Mar 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी स्थित एक निजी इंस्टीट्यूट की छात्रा की अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाने वाले उसके प्रेमी के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी, लेकिन वह फरार है। सोशल मीडिया के माध्यम से क्लीपिंग वायरल करने वालों पर भी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार को हल्द्वानी के एक निजी इंस्टीट्यूट की बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की अश्लील वीडियो क्लीपिंग बाजार में आने से खलबली मच गई। छात्रा एक प्रतिष्ठित व्यवसायी की बेटी है।
विज्ञापन


मोबाइल कैमरा से बनी क्लीपिंग करीब 17 एमबी (2 मिनट 12 सेकेंड) की है। क्लीपिंग वायरल होने पर छात्रा के पिता की तहरीर पर मुखानी पुलिस ने आरोपी चेतन मेहरा निवासी कालाढूंगी, चांदनी चौक के खिलाफ 354 ग, 27,65,66 आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बहला फुसलाकर बना ली क्लीपिंग

पुलिस के मुताबिक चेतन मेहरा और छात्रा का लंबे समय से प्रेम प्रसंग है। नौ मार्च को छात्रा को बहला फुसलाकर इंस्टीट्यूट के पास ही एक कमरे में ले गया। कमरे में उसकी क्लीपिंग बना ली।

क्लीपिंग में जो मशीन चलने की आवाज है वह आटा चक्की की है। कमरे के बगल में आटा चक्की है। थानाध्यक्ष हेमचंद्र पंत ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद चेतन फरार है। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।

जांच से पता चला कि जिस इंस्टीट्यूट में छात्रा पढ़ती है, चेतन उसी कालेज से पास आउट है। थानाध्यक्ष के मुताबिक जिन लोगों ने एमएमएस वायरल किया है उनका मोबाइल जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

...तो ब्रेकअप के बाद जानबूझकर वायरल की क्लीपिंग
जानकार सूत्रों के मुताबिक आरोपी और छात्रा के बीच कुछ दिनों से मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते चेतन और छात्रा के बीच ब्रेकअप हो गया था। चेतन ने छात्रा को बदनाम करने के मकसद से ही क्लीपिंग को जानबूझकर वायरल किया। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें