हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से सटी आवासीय सोसायटी में शुक्रवार रात को क्लब हाउस में एक युवती के साथ कैंपस के ही रेस्टोरेंट संचालक ने रेप करना चाहा। युवती के चीखने चिल्लाने पर एकत्र हुए सोसायटी के निवासियों ने आरोपी रेस्टोरेंट संचालक की पकड़कर धुनाई कर दी।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक युवती को कैंपस में बने क्लब हाउस के शौचालय से निकलते ही उसे पहले से ही वहां मौजूद फूड प्वाइंट रेस्टोरेंट के संचालक नवीन कुमार ने दबोचकर रेप करना चाहा।
युवती के चीखने पर सोसायटी के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब लोगों के सामने ही आरोपी ने शिकायत करने पर पीड़िता को हत्या की धमकी दी। गुस्साए लोगों ने युवक की पकड़कर धुनाई कर दी।