फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व CM की बहू को युवक ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज

Tue, 20 Jun 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक की दबंगई इतनी बढ़ गई क‌ि उसने मैसेज भेजने से पहले ये भी नहीं देखा क‌ि वह मैसेज क‌िसे कर रहा है। उसने पूर्व सीएम की बहू को ही आपत्तिजनक मैसेज भेजने शुरू कर द‌िए। पुलिस के पास मामला पहुंचा तो हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला मैसेज राजस्‍थान से भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मामला पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के परिवार से जुड़ा है। उनके पुत्र आनंद सिंह रावत की पत्नी के मोबाइल पर कई दिनों से आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे थे। 

इससे परेशान होकर हरीश रावत के बेटे आनंद सिंह रावत पत्नी और बच्चों को लेकर सोमवार को कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसओजी इस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मैसेज भेजने वाले का नंबर राजस्‍थान का है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मैसेज राजस्थान के नंबर से भेजा गया है

एसएमएस
आनंद सिंह रावत ने मैसेज भेजने वाले को कई बार समझाया गया लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वह लगातार मैसेज किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शिकायती पत्र लेने के बाद उसे जांच के लिए एसओजी के पास भेज दिया।

पुलिस इस मामले में गहराई से छानबीन कर रही है। हालांकि इस बारे में पूछने पर पुलिस का कोई अधिकारी स्पष्ट बताने को तैयार नहीं है। कोतवाल नरेश चौहान का कहना है कि जांच एसओजी कर रही है। इस कारण उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें