फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित पुलिस उत्पीड़न के बाद छात्र की मौत, हंगामा

Sun, 26 Jan 2014 03:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण है। हालात में काबू करने के लिए प्रशासन को क्षेत्र में पीएसी लगानी पड़ी है।
विज्ञापन


मामला कथित प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। लड़का और लड़की दोनों बाल्मीकि समुदाय के हैं। कल रात में छात्र को इसी मामले में पुलिस स्टेशन बुलाया गया था।

छात्र के परिजनों का कहना है कि पुलिस उत्पीड़न के चलते उसने आत्महत्या कर ली। बताया है कि लड़की के पिता पुलिस अधिकारी है।

लगाया जाम
क्षेत्र के लोग घटना से गुस्से में हैं। लोगों ने लड़के के घर वालों के साथ आरोपी पुलिस वालों और लड़की के घर वालों की गिरफ्तारी के लिए सहस्रधारा क्रासिंग पर जाम लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के के परिजनों का कहना है कि लड़की के पिता पुलिस में हैं। पुलिस वालों ने उनके दबाव में आकर उसपर दबाव बनाया जिसके चलते छात्र ने आत्महत्या कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें