अपने प्रेमी पर भरोसा करना एक युवती को भारी पड़ गया। प्रेमी ने पहला उसका गर्भपात कराया और इसके बाद उसे दोबारा से गर्भवती कर दिया। लेकिन इसके बाद भी उसने सारी हदें पार कर डाली।
शादी का झांसा देकर एक युवक तीन साल तक एक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया और बाद में शादी से इंकार कर दिया।
युवती ने आरोपी युवक और गर्भपात कराने वाले अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल संचालक की तलाश की जा रही है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसका एक युवक से प्रेम हो गया।