फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर दी नशीली दवा, फिर किशोरी से किया गैंगरेप

Sun, 02 Jul 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने अपने ही गांव में रहने वाली एक क‌िशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीली द‌वा म‌िलाकर दे दी। इसके बाद जब वह बेहोश हो गई तो अपने दोस्तों के साथ म‌िलकर उसके साथ गैंगरेप क‌िया।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीडिता की मां एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। देर शाम तक स्थानीय पुलिस पूरे मामले से बेखबर बनी रही। 

घटना 28 जून की बताई जा रही है। गांव की रहने वाली एक महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी की उम्र 15 है। उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक 28 जून को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक के घर में पहले से ही तीन युवक मौजूद थे और उसकी बेटी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी बेटी के साथ युवक ने रेप किया। आरोप है कि उसकी बेटी को फिर आरोपी युवक रूडकी में अपने एक रिश्तेदार  के घर ले गया और बंधक बनाकर चार युवकों ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। होश में आने पर बेटी ने जैसे तैसे उसे रूड़की में होने की जानकारी दी।

फिर रिश्तेदारों की मदद से उसने अपनी बेटी के रूडकी से बरामद किया। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए है।

बताया गया कि स्थानीय पुलिस को पूरे मामले की जानकारी ही नहीं थी। पूछने पर एसओ गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि युवती की मां ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया है। इसलिए, वे पीडित पक्ष से मिलकर पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें