राजधानी में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। पर्स में सोने की चेन, मोबाइल और दस हजार रुपए थे।
पढ़ें, 'आप' के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे पांडे जी
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश स्कूटी को धक्का देकर फरार हो गए। इस हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी घायल हो गईं। पुलिस और 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर उनकी मरहम-पट्टी की।
रात के दस बजे हुई घटना
माजरी माफी निवासी एमबीए छात्रा निर्मला कुमारी मां कुसुमलता के साथ बंजारावाला स्थित मौसी के घर से रात साढ़े दस बजे स्कूटी से घर लौट रही थीं।
पढ़ें,इस चीनी की चाय पीकर लोग कर रहे उल्टी
जोगीवाला में सेलीब्रेशन गार्डन के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। स्कूटी न रोकने पर बदमाशों ने पीछे बैठी कुसुमलता के हाथ से पर्स छीन लिया और स्कूटी को धक्का मारकर फरार हो गए। इससे मां-बेटी सड़क पर ही गिर गईं।
मां बेटी को चोट
इस हादसे में दोनों को चोटें आईं हैं। घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस और जोगीवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा ने बताया कि दोनों युवकों ने मुंह पर नकाब लगा रखा था। जहां वारादत हुई वहां स्ट्रीट लाइट भी बंद थी इसलिए वे बदमाशों का चेहरा ठीक से नहीं देख पाईं।
पढ़ें,नए साल के साथ बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू
दोनों युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई गई है। पुलिस ने रात में चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। छात्रा ने जोगीवाला चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।